NPS Trust Launches Pension Calculator v2.0 to Help Subscribers Plan Retirement / एनपीएस ट्रस्ट ने जारी किया पेंशन कैलकुलेटर (v2.0), सेवानिवृत्ति योजना होगी आसान
New Delhi: The National Pension System (NPS) Trust has introduced the NPS Pension Calculator (v2.0) to help subscribers plan their post-retirement finances more effectively. The updated digital tool allows users to estimate their retirement corpus, lump sum withdrawal, and expected monthly pension in a simple and transparent manner.
The calculator is designed for government employees, non-government subscribers, and those enrolled under the NPS Vatsalya scheme. Users are required to enter key details such as sector, investment choice (Auto Choice, Active Choice, or 100% Government Securities), date of birth, existing NPS corpus, monthly contribution, and expected annual increase. Retirement age, deferment age, annuity ratio, and expected rate of return are also factored into the calculation.
Once the details are submitted, the tool provides an estimate of the lump sum amount available at retirement and the lifelong monthly pension. A print option enables users to download a detailed report for future reference. The NPS Trust has clarified that the calculator offers indicative results and actual returns may vary with market conditions.
Click here for NPS Calculator Page
नई दिल्ली। सेवानिवृत्ति के बाद सुरक्षित भविष्य की योजना बनाने के लिए एनपीएस ट्रस्ट ने NPS Pension Calculator (v2.0) जारी किया है। यह डिजिटल टूल राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के अंतर्गत आने वाले सरकारी, गैर-सरकारी तथा एनपीएस वात्सल्य श्रेणी के अंशधारकों को उनके भविष्य की पेंशन और एकमुश्त राशि का अनुमान लगाने में मदद करता है।
कैलकुलेटर में उपयोगकर्ता को अपने सेक्टर, निवेश विकल्प (ऑटो चॉइस, एक्टिव चॉइस या 100% जी-सेक), जन्मतिथि, मौजूदा एनपीएस कोष, मासिक अंशदान और वार्षिक वृद्धि दर जैसी जानकारियाँ भरनी होती हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्ति आयु, पेंशन शुरू करने की आयु, एन्यूटी अनुपात और अपेक्षित रिटर्न के आधार पर यह टूल संभावित परिणाम दिखाता है।
गणना के बाद उपयोगकर्ता को अनुमानित सुनिश्चित राशि और मासिक पेंशन की जानकारी मिलती है, जिसे प्रिंट कर सुरक्षित भी रखा जा सकता है। एनपीएस ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक अनुमान है और वास्तविक लाभ बाजार स्थितियों पर निर्भर करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कैलकुलेटर वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में उपयोगी साबित होगा।

0 Comments
Post a Comment